खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, लेना होगा लाइसेंस

राज्य सरकार के निर्देश पर खुले में मांस-मछली की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नगर प्रशासन के द्वारा बुधवार को शहर में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.
अमरपुर. राज्य सरकार के निर्देश पर खुले में मांस-मछली की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नगर प्रशासन के द्वारा बुधवार को शहर में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. नगर पंचायत के प्रबंधक कुंदन कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने खुले में मांस-मछली की बिक्री करने वाले दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए दुकान संचालित करने को लेकर नगर पंचायत से अविलंब लाइसेंस लेने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने बस स्टैंड के समीप खुले में मांस-मछली की बिक्री कर रहे एक दुकानदार से 15 सौ जुर्माना भी वसूला. कहा कि खुले में मांस-मछली की बिक्री करना कानूनन अपराध है. खुले में मांस-मछली की बिक्री करने वाले दुकानदारों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही बिना लाइसेंस वाले दुकानों को सील कर दिया जाएगा. छापामारी अभियान में दारोगा संजय कुमार गुप्ता, नगर पंचायत के नाजीर सह टैक्स दारोगा दीपक कुमार, निरंजन कुमार समेत नगर कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




