ePaper

पक्का मकान रहने के बावजूद आवास योजना का लाभ देने पर आवास सहायकों पर कार्रवाई

Updated at : 12 Nov 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
पक्का मकान रहने के बावजूद आवास योजना का लाभ देने पर आवास सहायकों पर कार्रवाई

पूर्व से पक्का मकान रहने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने के मामले में यहां के दो तत्कालीन आवास सहायकों पर गाज गिर गयी है.

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड के ग्राम पंचायत अहिरो में चार अयोग्य लाभुक होलिका देवी, रेणु देवी, पमिला देवी एवं किरानी देवी को पूर्व से पक्का मकान रहने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने के मामले में यहां के दो तत्कालीन आवास सहायकों पर गाज गिर गयी है. इसको लेकर डीडीसी ने तत्कालीन आवास सहायक प्रमोद कुमार दास एवं ब्रह्मदेव यादव पर गैर संचयी प्रभाव के साथ दो वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है. डीडीसी के निर्देश पर इसकी जांच बीडीओ से करायी गयी थी. बीडीओ धोरैया द्वारा उपलब्ध कराये गये जांच प्रतिवेदन में चार अयोग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने संबंधी मामला सही पाये जाने के कारण आवास प्लस में अयोग्य लाभुकों का नाम जोड़ने वाले एवं सूची से अयोग्य लाभुकों का नाम डिलीट नहीं करने वाले तत्कालीन दोनों ग्रामीण आवास सहायकों पर कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन