यौन शोषण मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

यौन शोषण मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
अमरपुर. यौन शोषण मामले में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को केस के अनुसंधानकर्ता दारोगा रश्मि कुमारी ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त बिरमां गांव निवासी फंटुस पंडित है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रखंड के एक गांव की युवती ने बिरमां गांव निवासी फंटुस पंडित को नामजद करते हुए यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. युवती का आरोप था कि शादी का झांसा देकर उक्त युवक उनके साथ विगत तीन वर्षों से यौन शोषण कर रहा था. जब शादी करने का दबाब बनाया तो उक्त युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि युवती के द्वारा दिये गये आवेदन पर कांड संख्या 713/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापामारी अभियान चलाकर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










