छापेमारी में लूटकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में लूटकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदन डैम के नीचे चोरथान जंगल के समीप सड़क पर गत 24 फरवरी 2026 को फेरी करने वाले मुर्शिदाबाद के व्यवसायी से मारपीट कर 9000 नगद की लूटकांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदन डैम के नीचे चोरथान जंगल के समीप सड़क पर गत 24 फरवरी 2026 को फेरी करने वाले मुर्शिदाबाद के व्यवसायी से मारपीट कर 9000 नगद की लूटकांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुख्य अपराधी सुभाष कुमार पिता सुरेंद्र तांती गांव कटेलेट थाना बन्धुवाकुरआ को लोकेशन के आधार पर रविवार को चिरैया मोर बाजार के समीप से गिरफ्तार किया गया. इस क्रम में लूटकांड में उपयोग में लाए गए बाइक व नौ हजार रूपये की भी बरामदगी हुई है. जयपुर थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने एक माह में ही लूटकांड का उदभेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में थाना के पीटीसी कमलेश कुमार व पुलिस बल शामिल थे. लूटकांड में शामिल दो अन्य अपराधी गिरफ्तारी से बचने को लेकर दूसरे राज्य भाग गया है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन