आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

सदर थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव में खेत से बांस उखाड़ने के विवाद में उक्त गांव निवासी फुलेश्वर कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव में खेत से बांस उखाड़ने के विवाद में उक्त गांव निवासी फुलेश्वर कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद युवक का हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी 24 वर्षीय फुलेश्वर कुमार व मां टिकनी देवी के साथ खेत गया था. जहां गांव के ही आशीष यादव से बांस को लेकर कहासुनी होने लगा. इसी दौरान आशीष ने चाकू से हमला कर दिया. जिसमें फुलेश्वर बुरी तरह जख्मी हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना से पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन