दोस्त से मिलकर वापस लौट रहा युवक लापता

दोस्त से मिलकर वापस लौट रहा युवक लापता
जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकापात्थर गांव निवासी भैरो तुरी का बड़ा पुत्र लिलो तुरी गुरुवार से लापता है. वह असमबोनी गांव स्थित अपने दोस्त के घर गया था. पैदल वापस लौटने के क्रम में वह अचानक लापता हो गया है. लापता युवक के भाई भोला तुरी ने बताया कि लीलो तुरी अपना मवेश चराने का काम करता है. आशंका जतायी जा रही है कि किसी के बहकावे में आकर वह कहीं चला गया है. भाई भोला तुरी ने रविवार को जयपुर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










