नहाने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में शनिवार की शाम बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी
विज्ञापन
धोरैया.
धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में शनिवार की शाम बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक खैरा गांव निवासी गिरीश यादव का करीब 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव बताया जाता है. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार अखिलेश अपने घर के बगल में लगे समरसेबल पर स्नान करने गया था तभी समरसेबल में लगे नंगे तार की चपेट में आने के साथ ही गिर कर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. बेहोशी की हालत में पड़े अखिलेश के ऊपर परिजनों की नजर पड़ी तो आनन- फानन में धोरैया अस्पताल ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया. अखिलेश की मौत की खबर सुन मृतक की मां का रो- रोकर बुरा हाल है. धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि परिजन ने कोई सूचना नहीं दी है. सुचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










