छत से नीचे गिरकर महिला हुई जख्मी

Updated:
विज्ञापन
छत से नीचे गिरकर महिला हुई जख्मी

छत से नीचे गिरकर महिला हुई जख्मी

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला गांव में एक महिला छत से नीचे गिरकर जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी गीता देवी छत पर काम कर रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे छत से नीचे गिर गयी और गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा जख्मी महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा महिला का उपचार किया गया. सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन जख्मी. बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित खमारी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार सन्हौला निवासी बजरंगी कुमार, हेमंती देवी एवं चांदनी देवी को लेकर बाइक से बांका आ रहा था. इसी क्रम में खमारी मोड़ के समीप दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी. जिसमें वे बाइक लेकर गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गये. वहीं स्थानीय लोगों के मदद से जख्मी को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन