सरसड्डा गांव से वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
सरसड्डा गांव से वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

सरसड्डा गांव से वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के सरसड्डा गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी की पहचान मुरारी तांती, पिता रमेश तांती के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मुरारी तांती के विरुद्ध विशेष उत्पाद न्यायालय, बांका में एक मामला पूर्व से लंबित था. लंबे समय से फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद बेलहर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरसड्डा गांव में छापामारी की व उसके घर से मुरारी तांती को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुअनि प्रदीप कुमार चौधरी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि आगे भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन