कुए में गिरे गेहूंअन सांप का हुआ रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन
कुए में गिरे गेहूंअन सांप का हुआ रेस्क्यू

कुए में गिरे गेहूंअन सांप का हुआ रेस्क्यू

विज्ञापन

म चांदन. सिलजोरी पंचायत के कसई गांव के एक कुए में गत गुरुवार को गिरे गेहूंवन सांप का बौंसी से पहुंचे पर्यावरण मित्र प्रदीप कुमार व प्रीतम कुमार ने रेसक्यू किया. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने कुए में एक गेहूंवन सांप के गिरे होने की सूचना पंचायत के उपमुखिया शिवप्रसाद उर्फ़ शिबू यादव को दी. तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी चांदन फोरेस्टर चंदन कुमार मंडल को दी गयी. पर्यावरण मित्र टीम ने कुंआ से सांप का रेस्क्यू कर उसे बाबूकुरा जंगल में छोड दिया. इस क्रम में बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक धरोहर के रूप में सांप का भी संरक्षण जरूरी है. इस मौके पर वनकर्मी चंद्रशेखर आजाद, राहुल कुमार, उपमुखिया शिवप्रसाद यादव सहित वन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन