गेरुआ नदी के गचिया घाट में डूबने से एक किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

धोरैया के विद्यालय में नवम वर्ग का छात्र था
धोरैया. प्रखंड के गचिया बसबिट्टा पंचायत अंतर्गत गंगदौरी गांव निवासी प्रदीप कुमार साह के 15 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार की मौत गेरुआ नदी के गचिया घाट में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने पांच छह साथियों के साथ नहाने के लिए गेरुआ नदी के गचिया घाट गया था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीण पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार मंडल ने बताया कि नहाने के दौरान डूबे किशोर के भाई द्वारा हो हल्ला मचाने पर आसपास भैंस चरा रहे लोगों ने नदी में कूद कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जो धोरैया के विद्यालय में नवम वर्ग का छात्र था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की मां रीना देवी सहित भाई सुमन कुमार, रामू कुमार, लाल जी कुमार सहित परिजन काफी सदमे में हैंं. घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










