तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल जा रहे शिक्षक को मारी टक्कर, घसीटते हुए ले गयी बाइक

Updated at : 07 Apr 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल जा रहे शिक्षक को मारी टक्कर, घसीटते हुए ले गयी बाइक

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर किया रेफर

बौंसी. बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना गुड़िया मोड़ के समीप हुई, जहां बौंसी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया. इस दौरान बाइक पिकअप में ही फंस गयी, जिससे हादसे की भयावहता और बढ़ गयी. घटना की सूचना मिलते ही बौंसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. घायल युवक को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

घायल युवक की पहचान झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत नोनीहाट निवासी मनोज कुमार गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र आलोक राज के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि आलोक राज भागलपुर जिले के गौरड़ीह प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय खुटाहा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और प्रतिदिन बाइक से ही विद्यालय आते-जाते थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन नीरज गुप्ता, रितेश रंजन सहित अन्य अस्पताल पहुंच गए और जख्मी युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए निजी नर्सिंग होम ले गये. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, हादसे के कारणों और पिकअप चालक की लापरवाही की पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन