शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 08 Sep 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के जोजोडीह मोड़ के समीप एक लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि टीम ने अमरपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सनोज तांती को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिरोद स्थान के पास वाहन जांच के क्रम में एक बाइक से 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया है. मामले में फरार तस्कर बलिया गांव निवासी रमेश मुर्मू के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है. मंझगाय मोड़ के समीप दोबारा शराब सेवन के आरोप में कठेल गांव निवासी भवेश यादव को पकड़ा गया है. इसके अलावा अन्य जगहों पर से नशे में धुत कुल 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न जगहों पर छापेमारी का नेतृत्व विभाग के अवर निरीक्षक संजय कुमार चौधरी व विनीता भारती के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन