ePaper

20 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Jun 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
20 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के लौढ़िया पुल के पास पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लौढ़िया पुल के पास पुलिस ने की कार्रवाई बेलहर. थाना क्षेत्र के लौढ़िया पुल के पास पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक बाइक चालक को डिक्की में ले जा रहे 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में पुअनि वीरेंद्र कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर शराब के साथ पकड़े गये युवक के विरुद्ध अवैध रूप से शराब ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें बताया गया है कि गस्ती के क्रम में लौढ़िया पुल के पास वाहन जांच कर रहे थे. तभी दुहबा गांव की ओर से एक बाइक चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. उसके बाद बाइक की डिक्की जांच किया गया तो उसकी डिक्की में एक-एक लीटर का 20 पॉलिथीन में देसी महुआ शराब पाया गया. जिसे जब्त कर ली गयी. वहीं बाइक चालक देवनड़ीह गांव निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन