छत से नीचे गिरकर मिस्त्री जख्मी

शहर के विजयनगर मोहल्ला में मकान निर्माण कार्य करने के दौरान शुक्रवार को हादसा में एक मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया
बांका. शहर के विजयनगर मोहल्ला में मकान निर्माण कार्य करने के दौरान शुक्रवार को हादसा में एक मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला में एक आवासीय भवन का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान मिस्त्री देवानंद कुमार छत पर काम कर रहा था. तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा. गिरने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. जिसके बाद आनन-फानन जख्मी मिस्त्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




