पावरग्रिड के समीप हाइवा व ऑटो के बीच टक्कर में एक युवती की मौत

Updated at : 20 Apr 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
पावरग्रिड के समीप हाइवा व ऑटो के बीच टक्कर में एक युवती की मौत

पावरग्रिड के समीप हाइवा व ऑटो के बीच टक्कर में एक युवती की मौत

विज्ञापन

बाराहाट.बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़हारा पावर ग्रिड के समीप भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर शनिवार को हाठवा ट्रक व ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक महिला सहित एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों की मुताबिक ऑटो ढाका मोड की तरफ से भागलपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक भागलपुर की तरफ से आ रही थी, जो पावर ग्रिड के समीप पहुंचते ही दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने जख्मी एक महिला एवं एक युवती को बाहर निकाला और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने मौके पर पहुंचकर जख्मी युवती एवं महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया. जख्मी महिला एवं युवती की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव निवासी विनोद पासवान की पुत्री विद्या कुमारी (18) एवं उनकी पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई. इधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन से अपने वाहन के साथ भागने में सफल रहा. दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डा. नीलांबर नीलय ने जख्मी महिला एवं युवती का प्राथमिक उपचार किए जाने के उपरांत युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज रेफर कर दिया. मायागंज में इलाज के क्रम में युवती की मौत हो गयी. घटना के बाद से पूरे परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार के लोगों ने बताया कि महिला रिंकू देवी अपनी बेटी विद्या कुमारी के साथ अपने एक रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए रजौन जा रही थी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त करते हुए थाना लाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि सड़क हादसे में मां व बेटी जख्मी हुए थे. युवती का इलाज के दौरान मायागंज में मौत हो गयी है. मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल फरार ट्रक की तलाश जारी है. वहीं मृतक की मां रिंकू देवी का मायागंज में ही इलाज जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन