चारा काटने की मशीन में हाथ जाने से एक बालक हुआ जख्मी

चारा काटने की मशीन में हाथ जाने से एक बालक हुआ जख्मी
अमरपुर. अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में शनिवार की सुबह चारा काटने वाली मशीन में हाथ जाने से 12 वर्षीय एक बालक जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से जख्मी बालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डा. सौरभ सिंह के द्वारा जख्मी उपेन्द्र दास का 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया. अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शनिवार की सुबह एक ग्रामीण मवेशी के लिए मशीन से चारा काट रहा था, तभी बालक खेलते हुए मशीन के पास चला गया व मशीन से चारा निकालने लगा. इस दौरान बालक का एक हाथ मशीन के अंदर चला गया, जिससे कि बालक के एक हाथ की उंगली कट गयी. हालांकि जख्मी बालक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बालक की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










