राजस्व महाअभियान के तहत सैनचक पंचायत में लगा शिविर

Updated:
विज्ञापन
राजस्व महाअभियान के तहत सैनचक पंचायत में लगा शिविर

प्रखंड के सैनचक सामुदायिक भवन में राजस्व महाअभियान के तहत गुरुवार को प्रथम शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड के सैनचक सामुदायिक भवन में राजस्व महाअभियान के तहत गुरुवार को प्रथम शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पंचायत के विभिन्न वार्डों से रैयतों की भीड़ उमड़ पड़ी. सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि जमाबंदी त्रुटि सुधार के लिए 60, छुटी हुई जमाबंदी के लिए 40 तथा बंटवारा आधारित नामांतरण के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बताया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का यह महाअभियान 20 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान पंचायतवार शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. रैयत अपनी जमीन संबंधी समस्याओं का आवेदन दे सकते हैं. बताया गया कि शिविर में दाखिल खारिज, परिमार्जन, बंटवारा, जमाबंदी सुधार और जमीन के कागजात से जुड़े मामलों के आवेदन दिए जा रहे हैं. अभियान का उद्देश्य है कि रैयतों को जमीन संबंधी समस्याओं के लिए महीनों का चक्कर नहीं काटना पड़े. प्रक्रिया के तहत सबसे पहले रैयत का पंजीकरण होगा. 20 सितंबर के बाद सभी आवेदनों को ऑनलाइन प्रक्रिया कर अंतिम निष्पादन किया जायेगा. प्रथम दिन शिविर में रैयतों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदन को ऑनलाइन एंट्री किया जा रहा है. इसके उपरांत संबंधित राजस्व कर्मचारी के स्तर से इन आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा. आयोजित शिविर में राजस्व पदाधिकारी काजल कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि मंटू पासवान सहित राजस्व कर्मचारी व अंचल कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन