बीच सड़क पर मृत पड़े सांड़ से टकराकर बाइक सवार मछली व्यवसाय की हुई मौत

Updated at : 25 Jun 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
बीच सड़क पर मृत पड़े सांड़ से टकराकर बाइक सवार मछली व्यवसाय की हुई मौत

एक अज्ञात वाहन के धक्के से मृत पड़े सांड़ से टकराकर सगुनिया गांव निवासी बाइक सवार मछली व्यवसायी मो. रियाज (35) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

धोरैया. सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर गौरा चौक के समीप बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे एक अज्ञात वाहन के धक्के से मृत पड़े सांड़ से टकराकर सगुनिया गांव निवासी बाइक सवार मछली व्यवसायी मो. रियाज (35) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह प्रत्येक दिन की भांति अपने घर से मछली खरीदने कहलगांव जा रहा था. घटनास्थल के पास पहले से किसी अज्ञात वाहन के धक्के से बीच सड़क पर मृत पड़े सांड़ से बाइक सवार मछली व्यवसायी टकरा गया, जिससे वह दूर फेंका गया. सिर में गहरी चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर गस्ती में गुजर रहे धोरैया पुलिस द्वारा उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी अजीदख खातून एक ओर जहां बदहवास थी, वहीं उसकी चार पुत्री तथा तीन पुत्र भी काफी सदमे में हैं. घटना के बाद पुत्री समसुल खातून, शबाना, फरहाना, नेहा परवीन, पुत्र एजाज अंसारी, इरफान अंसारी, सनोवर का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं छोटे-छोटे बच्चों को तो मालूम भी नहीं है कि घर में क्या हुआ है. घटना से पड़ोसी भी काफी सदमे में है. स्थानीय ग्रामीण पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमर अंसारी, मो. महफूज आदि ने बताया कि वह करीब 25-30 वर्ष पूर्व अमडीहा से यहां आकर बसा है. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था. घटना की सूचना मिलने पर धोरैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन