आंधी में निसार की मौत से गम में डूबा असुढा गांव

Published at :14 May 2017 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी में निसार की मौत से गम में डूबा असुढा गांव

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढा गांव में आंधी के दौरान युवक मो निसार अंसारी (28वर्ष) पिता मो नाजिर मियां की मौत हो जाने से जहां एक ओर उसके परिजन गहरे सद्मे में हैं. वहीं दूसरी ओर समूचा असुढा गांव गम व शोक में डूबा हुआ है. ज्ञात हो कि तेज आंधी व रिमझिम […]

विज्ञापन

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढा गांव में आंधी के दौरान युवक मो निसार अंसारी (28वर्ष) पिता मो नाजिर मियां की मौत हो जाने से जहां एक ओर उसके परिजन गहरे सद्मे में हैं. वहीं दूसरी ओर समूचा असुढा गांव गम व शोक में डूबा हुआ है. ज्ञात हो कि तेज आंधी व रिमझिम बारिश के दौरान घर के सामने टिकोला चुनने के दौरान ही बगल के सेमल के पेड़ की एक भारी-भरकम डाली टूट कर युवक के सिर पर गिर गयी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

घटना की सूचना के बाद आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा. इधर घटना को लेकर मृतक की पत्नी अफसाना बीबी, पुत्र मो असरफ (3वर्ष) व मो अरबाज (2वर्ष), पिता मो नाजिर मियां, भाई मो इरशाद, मो दिलशाद, मो जिबरेल, मो अबराज आदि का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार ने चांदन अंचलाधिकारी से प्राकृतिक आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन