जलापूर्ति के लिए सरकारी जमीन की तलाश

Published at :08 May 2017 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
जलापूर्ति के लिए सरकारी जमीन की तलाश

पीएचइडी विभाग के सहायक अभियंता ने सीओ को लिखा पत्र तय मानक से दोगुना पाया गया है फ्लोराइड प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर धोरैया : प्रखंड के फ्लोराइड प्रभावित गांवों में मिनी जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन के लिये पीएचइडी विभाग द्वारा वैसे गांवों में सरकारी जमीन की तलाश किये जाने की […]

विज्ञापन
पीएचइडी विभाग के सहायक अभियंता ने सीओ को लिखा पत्र
तय मानक से दोगुना पाया गया है फ्लोराइड
प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर
धोरैया : प्रखंड के फ्लोराइड प्रभावित गांवों में मिनी जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन के लिये पीएचइडी विभाग द्वारा वैसे गांवों में सरकारी जमीन की तलाश किये जाने की कवायद प्रारंभ कर दी गयी है़ इसके लिये कार्यपालक अभियंता के निर्देश के आलोक में लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल बाराहाट के सहायक अभियंता ने धोरैया सीओ को सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के लिये पत्र लिखा है़
बताया गया है कि धोरैया क्षेत्र अंतर्गत फ्लोराइड प्रभावित गांव व टोलों में मिनी जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन किया जाना है़ जिसके लिये 15 सौ से दो हजार वर्ग फीट सरकारी भूखंड की आवश्यकता है़
पंचायत के इन वार्डों में होना है निर्माण : पत्र के मुताबिक घसिया पंचायत के घसिया वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11, 13, नौवाबांध वार्ड नंबर 12, ताहिरपुर गौरा पंचायत के मिनंत नगर वार्ड नंबर 8, गचिया बसबिटटा पंचायत के गचिया वार्ड नंबर 8, 9, 10, सिज्झत बलियास पंचायत के बैजाडीह वार्ड नंबर 14, फुलवरिया वार्ड नंबर 9, लौंगाय पंचायत के लौंगाय वार्ड नंबर 1,2 सिंहपुर वार्ड नंबर 14, चलना पंचायत के कुमरडीह वार्ड नंबर 9, बसतपुर 7,8, भेलाय जगतपुर पंचायत के भेलाय, अमजोरा व पिपरा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 एवं 14 नंबर वार्ड में योजना के क्रियान्वयन के लिए जमीन की तलाश हो रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन