दो महिलाओं सहित चार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

बांका में भीषण आंधी, तुफान व वज्रपात से भारी तबाही बांका : जिले में तेज भीषण आंधी के साथ आयी बारिश, ओलावृष्टि व वज्रपात की घटना ने भारी तबाही मचायी है. सोमवार को दोपहर बाद आये भीषण आंधी-तुफान से अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी. मृतक में एक पति-पत्नी […]
विज्ञापन
बांका में भीषण आंधी, तुफान व वज्रपात से भारी तबाही
बांका : जिले में तेज भीषण आंधी के साथ आयी बारिश, ओलावृष्टि व वज्रपात की घटना ने भारी तबाही मचायी है. सोमवार को दोपहर बाद आये भीषण आंधी-तुफान से अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी. मृतक में एक पति-पत्नी भी शामिल हैं. जबकि अन्य घटना में दो मवेशियों की भी मौत हुई है व ओलावृष्टि से करीब आधा दर्जन मवेशी भी जख्मी हो गये है. धोरैया थाना क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आयी आंधी के कारण ताड़ का पेड़ गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है.
मोटंगा गांव निवासी माला देवी पति मोहन मंडल खेत में काम करने गयी थी. बहियार में आंधी, पानी व ओलावृष्टि से बचने के लिए खेत के मेढ़ पर पेड़ के नीचे खड़ी थी. इसी दौरान एक ताड़ का पेड़ महिला के शरीर पर गिर जाने के कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.
दूसरी घटना में रजौन थाना क्षेत्र के मिरजापुर गांव में तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण एक दीवार गिर जाने से
दो महिलाओं सहित…
पति-पत्नी की मौत हो गयी. 65 वर्षीय श्यामवती देवी व 70 वर्षीय शियाराम यादव बारिश के समय घर में बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज वा के
कारण घर का एस्बेस्टस का शीट उड़ गया और ईंट की दीवार दोनों पति-पत्नी के उपर आ गिरी. इसमें दब कर श्यामवती देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. परिजनों व ग्रामीणों ने जख्मी शियाराम यादव को इलाज के लिए रजौन पीएचसी लाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. वहीं कटोरिया में वज्रपात के चपेट में आने से मनिया पंचायत के सिहुलिया गांव निवासी 28 वर्षीय कैलाश तांती की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं गांव के ही एक कारू तांती झुलस गये. उनका इलाज हाे रहा है. दोनों मजदुर पास के जलमड़या गांव में छत की ढलाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गये.
दीवार गिरने से रजौन में पति-पत्नी की मौत
कटोरिया में वज्रपात से एक की गयी जान
धोरैया में ताड़ के वृक्ष से दब कर महिला की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




