घुमनी ने बलियामहरा-बी को सात विकेट से हराया

विजेता टीम के सरफराज बने मैन ऑफ द मैच कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित लोधम पंचायत के बिंडी गांव में रविवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का सातवां मैच खेला गया. जिसमें बलियामहरा बी टीम का मुकाबला घुमनी टीम से हुआ. इस मैच में घुमनी की टीम सात विकेट से विजयी घोषित […]
विजेता टीम के सरफराज बने मैन ऑफ द मैच
कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित लोधम पंचायत के बिंडी गांव में रविवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का सातवां मैच खेला गया. जिसमें बलियामहरा बी टीम का मुकाबला घुमनी टीम से हुआ. इस मैच में घुमनी की टीम सात विकेट से विजयी घोषित हुई. टॉस जीत कर बलियामहरा-बी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर के मैच में 96 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलते हुए घुमनी टीम ने 12वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के सरफराज को मिला. उसने 26 गेंद पर 42 रन बनाये.
मैच में अंपायर की भूमिका नंदलाल यादव व अजीत कुमार ने निभायी. स्कोरिंग ब्रम्हदेव कुमार ने किया. क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष डिल्लू यादव, सचिव अशोक कुमार यादव, प्रमोद, इजहार, शिवनारायण, अभिषेक, टिंकु, योगेंद्र, प्रकाश, महेश, परमेश्वर, कुंदन, आनंदी, गिरजानंद, रामदेव व लिखु यादव, डबलू, बबलू, चंदन, दीपक आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




