हॉर्न बजाने से गाय भड़की, तो ड्राइवर की फोड़ डाली आंख सहरसा की घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र के मैना गांव स्थित एक पिकअप वैन के हॉर्न से गाय के भड़कने पर मवेशी पालक ने ड्राइवर के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर उसकी आंख फोड़ दी. साथ ही ड्राइवर की जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लेने का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में ड्राइवर […]
विज्ञापन
सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र के मैना गांव स्थित एक पिकअप वैन के हॉर्न से गाय के भड़कने पर मवेशी पालक ने ड्राइवर के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर उसकी आंख फोड़ दी. साथ ही ड्राइवर की जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लेने का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में ड्राइवर को स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उचित इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. भागलपुर के गोपालपुर थाना अंतर्गत बोचाही गांव निवासी गणेश मंडल
हॉर्न बजाने से…
गुरुवार देर शाम पिकअप वैन चलाते हुए सहरसा से अपने घर वापस लौट
रहे थे. मैना गांव के पास सामने से आ रही गाय को देख हॉर्न बजाना शुरू कर दिया. इस पर गाय भड़क गयी. गाय के भड़कते ही मवेशी पालक पड़डिया पंचायत स्थित मैना गांव निवासी रामदुलार यादव गाड़ी चालक से मारपीट करने लगा. लाठी की नोंक से आंखों पर वार कर आंख फोड़ दी. इसके बाद जेब मे रखे दस हजार रुपये भी निकाल लिये. इस बाबत थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया कि चालक का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. फर्द बयान आते ही मामला दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




