फाइनेंसियल कंपनी कर्मी से 89000 की लूट

Published at :29 Apr 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंसियल कंपनी कर्मी से 89000 की लूट

बेलहर : थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत कुरावा गांव में दिनदहाड़े भारत फाइनेंसियल इक्युलेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी से 89072 रुपये की लूट कर ली गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन के 1 बजे कंपनी के कर्मी सेष सिंह गांव में महिलाओं को दिए गए ऋण की वसूली कर वापस लौट रहा […]

विज्ञापन

बेलहर : थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत कुरावा गांव में दिनदहाड़े भारत फाइनेंसियल इक्युलेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी से 89072 रुपये की लूट कर ली गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन के 1 बजे कंपनी के कर्मी सेष सिंह गांव में महिलाओं को दिए गए ऋण की वसूली कर वापस लौट रहा था. उसी समय गांव से बाहर घात लगाकर बैठे चार अपराधियों ने हमला बोल दिया तथा मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर करते हुए 89072 रुपया एवं 1 मोबाइल लूट कर भाग गया. इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल अवस्था में कंपनी के कर्मी को उठाकर इलाज कराया तथा घटना को लेकर गहन छापामारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन