बेलहर में नीरा बिक्री केंद्र का उद्घाटन

बांका/बेलहर : प्रखंड क्षेत्र के बेलहर मुख्य बाजार में बुधवार को जीविका परियोजना की ओर से नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन परियोजना के जीविकोर्पाजन प्रबंधक प्रेम प्रकाश, एच आर मनेजर शलेंद्र कुमार, बीपीएम पारसनाथ, एलएचएस अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उत्पाद सह नीरा बिक्री केंद्र […]
बांका/बेलहर : प्रखंड क्षेत्र के बेलहर मुख्य बाजार में बुधवार को जीविका परियोजना की ओर से नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन परियोजना के जीविकोर्पाजन प्रबंधक प्रेम प्रकाश, एच आर मनेजर शलेंद्र कुमार, बीपीएम पारसनाथ, एलएचएस अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर उत्पाद सह नीरा बिक्री केंद्र से 30 लीटर नीरा का बिक्री किया गया. इसमें उत्पादक समूह घोघा ग्राम के बजरंगवली और अवेदकर समूह को 9 सौ रूपया अर्जित भी हुआ. उत्पाद विभाग ने नीरा उतारने के लिए घोघा गांव के ट्रीटेपर को पूर्व में लाईसेंस भी निर्गत कर दिया है. इस अवसर पर एसी संजीव कुमार, मनीष भाटिया, विकास कुमार, प्रिया कुमारी, जयप्रकाश कुशवाहा सहित जीविका के कई कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




