साक्षी-प्रिया क्रिकेट टूर्नामेंट में बिंडी ने सीहो टीम को दो विकेटों से हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

विजेता टीम के ब्रह्मदेव बने मैन ऑफ द मैच कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित बांका प्रखंड के लोधम पंचायत के बिंडी गांव में बुधवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का चौथा मैच खेला गया. जिसमें बिंडी टीम का मुकाबला सीहो टीम से हुआ. रोमांचक मुकाबले में बिंडी की टीम दो विकेट से […]
विज्ञापन
विजेता टीम के ब्रह्मदेव बने मैन ऑफ द मैच
कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित बांका प्रखंड के लोधम पंचायत के बिंडी गांव में बुधवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का चौथा मैच खेला गया. जिसमें बिंडी टीम का मुकाबला सीहो टीम से हुआ. रोमांचक मुकाबले में बिंडी की टीम दो विकेट से विजयी घोषित हुई. टॉस जीत कर बिंडी टीम ने पहले फिल्डिंग का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीहो टीम 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए बिंडी टीम ने 11 ओवर 4 गेंद में आठ विकेट के नुकसान पर ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के ब्रम्हदेव कुमार को मिला.
उसने 5 विकेट चटकाये और 4 रन भी बनाये. आयोजन समिति के अध्यक्ष डिल्लू यादव के हाथों ब्रम्हदेव कुमार को पुरस्कृत किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका गिरजानंद दास व विनोद कुमार यादव ने निभायी. स्कोरिंग ब्रम्हदेव कुमार ने किया. क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष डिल्लू यादव, सचिव अशोक कुमार यादव, प्रमोद, इजहार, शिवनारायण, अभिषेक, टिंकु, योगेंद्र, प्रकाश, महेश, परमेश्वर, कुंदन, आनंदी, गिरजानंद, रामदेव व लिखु यादव अहम भूमिका निभा रहे हैं. गुरूवार को टूर्नामेंट के अगले मैच में सिहो-बी टीम का मुकाबला डुमरिया टीम से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




