बिंडी बी टीम ने बाघमारी को सात विकेट से हराया

Published at :26 Apr 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिंडी बी टीम ने बाघमारी को सात विकेट से हराया

विजेता टीम के संजय कुमार बने मैन ऑफ द मैच कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित लोधम पंचायत के बिंडी गांव में मंगलवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेला गया. जिसमें बिंडी बी टीम का मुकाबला एनबीटी बाघमारी टीम से हुआ. रोमांचक मुकाबले में बिंडी बी की टीम सात विकेट […]

विज्ञापन

विजेता टीम के संजय कुमार बने मैन ऑफ द मैच

कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित लोधम पंचायत के बिंडी गांव में मंगलवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेला गया. जिसमें बिंडी बी टीम का मुकाबला एनबीटी बाघमारी टीम से हुआ. रोमांचक मुकाबले में बिंडी बी की टीम सात विकेट से विजयी घोषित हुई. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाघमारी टीम 13 ओवर 5 गेंद पर 107 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलते हुए बिंडी बी टीम ने 6 ओवर 3 गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के संजय कुमार को मिला.
उसने 4 विकेट चटकाये और 25 गेंद पर 48 रन भी बनाये. अतिथि नंदलाल यादव के हाथों संजय कुमार को पुरस्कृत किया गया. स्कोरिंग नंदलाल यादव व कोमेंट्री विनोद यादव ने किया. क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष डिल्लू यादव, सचिव अशोक कुमार यादव, प्रमोद, इजहार, शिवनारायण, अभिषेक, टिंकु, योगेंद्र, प्रकाश, महेश, परमेश्वर, कुंदन, आनंदी, गिरजानंद, रामदेव व लिखु यादव अहम भूमिका निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन