परिजनों व समर्थकों ने की गिरफ्तारी की मांग सुरेंद्र हत्याकांड

Published at :25 Apr 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
परिजनों व समर्थकों ने की गिरफ्तारी की मांग सुरेंद्र हत्याकांड

कटोरिया : हड़हार पंचायत के मृत पंच सह पूर्व सरपंच पति सुरेंद्र यादव ग्राम भेमिया के दर्जनों समर्थकों व परिजनों ने सोमवार को थाना पहुंच कर हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. सुरेंद्र हत्याकांड के सात नामजद अभियुक्तों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों व उनके […]

विज्ञापन

कटोरिया : हड़हार पंचायत के मृत पंच सह पूर्व सरपंच पति सुरेंद्र यादव ग्राम भेमिया के दर्जनों समर्थकों व परिजनों ने सोमवार को थाना पहुंच कर हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. सुरेंद्र हत्याकांड के सात नामजद अभियुक्तों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों व उनके समर्थकों में काफी आक्रोश था.

थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने परिजनों एवं ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे इस कांड का खुलासा कर दूध का दूध व पानी का पानी की तरह करके दिखायेंगे. थोड़ा धैर्य व पुलिस पर भरोसा रखें. 48 घंटे के भीतर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. उन्होंने उपस्थित लोगों से कांड के अनुसंधान एवं आगे की कार्रवाई में सकारात्मक सहयोग करने की भी अपील की. इस मौके पर अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, युवा राजद नेता चिरंजीव कुमार यादव, पूर्व सरपंच सह मृतक की पत्नी नगीना देवी, भाई मुरारी यादव, पुत्र पप्पू यादव, संतोष यादव, पुत्री गुडि़या देवी, रेणु देवी, रूपा देवी, सोनम देवी, बिंदेश्वरी यादव,

नरेश यादव, सिकंदर यादव, कृष्णदेव यादव, कमल यादव, नकुल यादव, अरूण यादव, नंदकिशोर यादव, सेतु यादव, बासुदेव यादव, पवन यादव, अशोक यादव, गजेंद्र यादव, विकास यादव, नागेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि गत 19 अप्रैल की रात्रि कटोरिया-टुघरो मार्ग पर लौगांय गांव के निकट सकसकिया पहाड़ के पास सड़क किनारे पंच सुरेंद्र यादव का शव बरामद हुआ था. शव के उपर उनकी बाइक गिरी हुई थी. घटना के संबंध में मृतक की पुत्री गुडि़या देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गांव के ही प्रेम यादव, उसके चार भाई, पिता एवं बेलचूर गांव के राजकुमार यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन व समर्थक एकजुट होकर सड़क जाम व प्रदर्शन की नियत से कटोरिया पहुंचे थे. लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा मिले आश्वासन के बाद सभी शांत होकर वापस भेमिया गांव लौटे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन