दहेज को ले विवाहिता की जहर खिला कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी दहेज को लेकर ससुराल में सुजाता के साथ की जाती थी मारपीट जांच में जुटी पुलिस रजौन : रजौन थाना क्षेत्र के शकहारा गांव की सुजाता कुमारी नामक एक नवविवाहिता की जहर खाने से मौत होने का एक मामला सामने आया है. इस बाबत मृतका के पिता रजौन थाना […]
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
दहेज को लेकर ससुराल में सुजाता के साथ की जाती थी मारपीट
जांच में जुटी पुलिस
रजौन : रजौन थाना क्षेत्र के शकहारा गांव की सुजाता कुमारी नामक एक नवविवाहिता की जहर खाने से मौत होने का एक मामला सामने आया है. इस बाबत मृतका के पिता रजौन थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी पप्पू दास ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों द्वारा ही जहर खिलाकर मार देने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने कहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी शकहारा गांव के जहिंद्र दास के पुत्र अरूण दास से करायी थी.
शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर अक्सर मेरी पुत्री के साथ ससुरालवालों द्वारा मारपीट किया जाता था. उसके दामाद, समधी, समधन मीना देवी, दामाद का भाई नीरज दास व उसकी पत्नी के अलावा बिहारी दास ने ही एक सुनियोजित तरीके से जहर खिलाकर मार दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




