80 साल की उम्र में भी लड़े, कभी हार नहीं मानी

Published at :24 Apr 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
80 साल की उम्र में भी लड़े, कभी हार नहीं मानी

धूम-धाम से मनाया गया जयंती समारोह बांका : शहर स्थित जिला लोजपा कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम के सपूत वीर कुंवर सिंह का जयंती विजय दिवस के रूप में मनाया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष बेबी यादव सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि […]

विज्ञापन

धूम-धाम से मनाया गया जयंती समारोह

बांका : शहर स्थित जिला लोजपा कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम के सपूत वीर कुंवर सिंह का जयंती विजय दिवस के रूप में मनाया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष बेबी यादव सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबु वीर कुंवर सिंह स्वतंत्रता संग्राम के ऐसा योद्धा थे जो 80 वर्ष के उम्र में भी अंग्रेजों से लड़ते हुए कभी हार नहीं माने और अंग्रेजों से लड़ते रहे. इस मौके पर विपिन कुमार सिंह, निरोज कुमार सिंह, मुन्नी देवी, सुधीर सिंह दांगी, रौशन कुमार, जितेंद्र साह, मो शहीम, ब्रह्मदेव पासवान, हंसानंद राउत, सोनी सुमन, भूषण पासवान, मेघू मंडल, सुधाकर कुमार, विष्णुदेव चंद्रवंशी,
सब्बीर अंसारी, सुरेंद्र शर्मा, मंटू राय, संजय सिंह, रंजीत दास, वालेश्वर गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, दिपनारायण राय, अजय यादव,कौशल किशोर सिंह, जयप्रकाश पासवान, सतेंद्र सिह, कारूलाल पासवान, क्रांति सिंह,मनोज यादव, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
वहीं सदर प्रखंड क्षेत्र के जोगडीहा गांव स्थित वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर जदयू के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, उच्चेश्वर प्रसाद सिंह आदि ने भी माल्यार्पण कर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन