छापेमारी में आयकर िवभाग को मिले दो करोड़ नकद, पांच किलो सोना

Published at :23 Apr 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में आयकर िवभाग को मिले दो करोड़ नकद, पांच किलो सोना

भागलपुर : पूर्णिया में पिछले तीन दिनों तक चली छापेमारी में आयकर विभाग की टीम को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. हालांकि टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए कार्रवाई शुरू की गयी थी, लेकिन उन्हें एक के बाद एक क्लू मिलता गया और नोटबंदी के गोरखधंधे का खुलासा होता गया. सूत्र […]

विज्ञापन

भागलपुर : पूर्णिया में पिछले तीन दिनों तक चली छापेमारी में आयकर विभाग की टीम को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. हालांकि टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए कार्रवाई शुरू की गयी थी, लेकिन उन्हें एक के बाद एक क्लू मिलता गया और नोटबंदी के गोरखधंधे का खुलासा होता गया. सूत्र की मानें, तो आयकर अधिकारियों की टीम ने 100 करोड़ से ज्यादा टैक्स की चोरी पकड़ी है, जिसमें उन लोगों ने खुद लगभग 26 करोड़ स्वीकार की है. लगभग दो करोड़ रुपये नकद और पांच किलो सोना मिला है. साथ ही बड़ी संख्या में जमीन के कागजात भी मिले हैं.

सूत्र की मानें, तो मैक्स-7 के सभी शेयर धारकों के यहां आय से अधिक बेनामी संपत्ति की भी जांच हुई, जिसमें आयकर टीम को बड़ी राशि नौकर के नाम पर भी मिले हैं, वहीं कुछ एफडी भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है.
छापेमारी में आयकर…
मालूम हो कि आयकर अधिकारियों की टीम को सूचना मिली थी कि पूर्णिया स्थित मैक्स-7 नर्सिंग होम के मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी हो रही है. सूचना पर टीम बुधवार को छापेमारी के लिए पहुंची थी. तीन दिनों तक चली कार्रवाई में आयकर टीम ने 29 ठिकानों पर छापेमारी की है.
किया जा रहा संपत्ति का मूल्यांकन : आयकर की टीम संपत्ति का मूल्यांकन कर रही है. सूत्र की मानें, तो इस कार्रवाई में सीमांचल मेडिकल कॉलेज की संपत्ति का मूल्यांकन कराया गया है. संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद अब आयकर विभाग प्राप्त रिपोर्ट से मिलान करेगा. सूत्र की मानें, तो आयकर विभाग के अधिकारियों ने जमीन के कागजात तो बरामद किये हैं, जिसमें अधिकतर की गलत तरीके से खरीदारी हुई है.
ताला तोड़ने के बजाय गेट पर दो दिन खड़ी रही टीम
आयकर सूत्र की मानें, तो ब्राइट कैरियर स्कूल के संचालक के घर पर ताला लटका था, जिसके चलते टीम दो दिन गेट पर खड़ी रही. दरअसल, संचालक की पत्नी दिल्ली के अस्पताल में भरती थी. इसकी सूचना पर टीम ने घर के बाहर रह कर मानवता दिखायी. पत्नी फ्लाइट से पूर्णिया आयी और टीम ने छापेमारी की.
मैक्स-7 पर कार्रवाई
100 करोड़ से ज्यादा पकड़ी टैक्स चोरी, चोरी करनेवालों ने 26 करोड़ तक कर लिया है स्वीकार
जमीन के मिले कागजात, तो आय से अधिक बेनामी संपत्ति की जांच में नौकर के नाम भी मिले हैं बड़ी राशि
छापेमारी से जुड़ी रिपोर्ट पटना को सौंपा
आयकर टीम ने पूर्णिया में तीन दिनों तक चली छापेमारी में बरामदगी और संबंधित कागजात व इसकी रिपोर्ट पटना को सौंप दी है. कार्रवाई के बाद टीम सीधे पटना रवाना हो गयी और वहां जमा कर शनिवार देर शाम भागलपुर के लिए लौटी. सूत्र की मानें, तो टीम फाइल लेकर आ रही है और उसकी जांच करेंगे और फिर अगली कार्रवाई जल्द ही शुरू करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन