किसी भी लापरवाही पर सेविका-सहायिका पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

बेलहर : थाना क्षेत्र के करमटाड़ आंगनबाड़ी केंद्र पर छिपकली युक्त पोषाहार खाने से बुधवार को लगभग तीन दर्जन बच्चे बीमार पड़ जाने के मामले के बाद एक बार फिर स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनने वाले मध्याह्न भोजन संदेह के घेरे में आने लगे हैं. इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय […]
बेलहर : थाना क्षेत्र के करमटाड़ आंगनबाड़ी केंद्र पर छिपकली युक्त पोषाहार खाने से बुधवार को लगभग तीन दर्जन बच्चे बीमार पड़ जाने के मामले के बाद एक बार फिर स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनने वाले मध्याह्न भोजन संदेह के घेरे में आने लगे हैं. इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय ने 8 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इसमें कई जगह काफी गंदगी व लापरवाही देखते हुए सभी केंद्र के सेविका-सहायिका को सख्त निर्देश देते हुए किसी भी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही.
निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 23 झुनका, 20 चिंगुलिया, 129 चिरैयाडीह, 127 चिरैता, 122 कुशवाहा, 128 घोड़घड़ा एवं 21 व 22 बसमत्ता में कई जगह काफी गंदगीया एवं खाना बनाने के स्थानों पर साफ-सफाई नहीं पायी गयी. इस पर बीडीओ ने सभी केंद्र के सेविका-सहायिका को केंद्र की साफ-सफाई प्रत्येक दिन करने, मीनू के अनुसार पोषाहार बनाने तथा उसका वितरण काफी सतर्कता से करने का निर्देश दिया. इसके अलावा बच्चों को भी साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया गया. विषाक्त भोजन से बच्चों के बीमार पड़ने की घटना से अभिभावक बच्चों को स्कूल व आंगनबाड़ी पर मध्याह्न भोजन में खाना खिलाने से एक बार फिर घबराने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




