आंगनबाड़ी केंद्र पर छिपकली युक्त खिचड़ी खाने से 34 बच्चे बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

बेलहर : बेलहर थाना के चांदन प्रखंड अंतर्गत फुलहरा पंचायत के करमटाड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 109 पर बुधवार को पूरक पोषाहार में खिचड़ी बनाया गया था. सेविका सविता देवी व सहायिका मुन्नी देवी द्वारा केंद्र में उपस्थित 35 बच्चों को भोजन कराया गया. खाने के दौरान ही एक बच्चे के थाली में छिपकली […]
विज्ञापन
बेलहर : बेलहर थाना के चांदन प्रखंड अंतर्गत फुलहरा पंचायत के करमटाड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 109 पर बुधवार को पूरक पोषाहार में खिचड़ी बनाया गया था. सेविका सविता देवी व सहायिका मुन्नी देवी द्वारा केंद्र में उपस्थित 35 बच्चों को भोजन कराया गया. खाने के दौरान ही एक बच्चे के थाली में छिपकली का पूरा शरीर
पाया गया.
आंगनबाड़ी केंद्र पर…
तब तक बहुत बच्चे भोजन कर चुके थे. भोजन में छिपकली निकलने की सूचना पर सभी बच्चे भयाक्रांत हो गये और करीब आधा घंटा के अंदर सभी बच्चे को उल्टी होने लगी. देखते ही देखते केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसी बीच जब इसकी सूचना अभिभावक व ग्रामीणों को मिली तो वह भी दौड़े-दौड़े केंद्र पर आये और अपने-अपने बच्चों की हालत देख कर रोने-बिलखने लगे. ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी गांव स्थित बीएमपी कैंप के अधिकारी को देते हुए उनसे मदद मांगी.
आनन-फानन में बीएमपी की गाड़ी से सभी पीड़ित बच्चे को बेलहर पीएचसी इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा सभी पीड़ित बच्चों का सफलता पूर्वक इलाज किया गया. इलाज के बाद सभी पीड़ित बच्चों की स्थिति समान्य हो गयी जिसे देर शाम में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. हालांकि इलाज के दौरान अस्पताल परिसर में अभिभावकों एवं ग्रामीणों में गहमागहमी बनी रही.
ग्रामीणों ने केंद्र की बनी खिचड़ी को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. घटना की सूचना मिलने के साथ ही बेलहर के बीडीओ चिरंजीव पांडेय, थाना के सअनि मृत्युंजय कुमार आदि ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. साथ ही घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी कुमार सत्यकाम ने भी अस्पताल पहुंच कर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया एवं अधिकारियों ने केंद्र में बनायी गयी खिचड़ी का सेंपल जब्त कर चिकित्सक को जांच के लिए सौंप दिया. केंद्र में बनी खिचड़ी को एक बच्चा अपने घर ले गया था. जहां बच्चे व उसकी मां सुषमा देवी ने भी खीचड़ी को खाया.
इसके बाद दोनों की भी हालत बिगड़ने लगी. उक्त महिला गर्भवती है. हालांकि उपचार के बाद वह ठीक हो गयी. उधर ग्रामीण रंजीत यादव, बुद्धन यादव, भोपाल यादव, विक्रम पंडित, तारणी यादव, शिव शंकर पंडित, सुहानी देवी, कुसमी देवी, सीता देवी, सालो देवी, पिंकी देवी, बदामी देवी, सुषमा देवी, अनीता देवी आदि ने आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका व सहायिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि सेविका व सहायिका केंद्र पर जैसे-तैसे खाना बना कर बच्चों को परोस देती है.
सेविका व सहायिका खाना को पहले नहीं चखती है अगर उनके द्वारा पहले खाना चखा जाता तो इस तरह की घटना नहीं होती. अस्पताल में इलाज कर रहे डाॅ अनिल कुमार ने बताया कि खाने में छिपकली का विष पूरी तरह नहीं मिल पाया था. इस कारण किसी बच्चे पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. इस संबंध में आइसीडीएस के डीपीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
बेलहर के फुलहरा पंचायत स्थित करमटाड़ गांव की घटना
एक गर्भवती महिला भी हुई बीमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




