वाहन पासिंग मामले में हो सकती है वर्चस्व की जंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

लाखों की होती है रोज उगाही भोले भाले युवा हो रहे हैं भ्रमित बाराहाट : भागलुपर-दुमका मुख्य मार्ग व गोड्डा-बाराहाट मुख्य मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. वहीं इलाके के दो दर्जन से अधिक बेरोजगार युवाओं की टोली प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरनेवाले ओवरलोड वाहनों से बाराहाट व […]
विज्ञापन
लाखों की होती है रोज उगाही
भोले भाले युवा हो रहे हैं भ्रमित
बाराहाट : भागलुपर-दुमका मुख्य मार्ग व गोड्डा-बाराहाट मुख्य मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. वहीं इलाके के दो दर्जन से अधिक बेरोजगार युवाओं की टोली प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरनेवाले ओवरलोड वाहनों से बाराहाट व पंजवारा थाना क्षेत्र से सकुशल वाहनों को निकालकर ले जाने का दावा करते हुए दिन-रात उगाही कर रहे हैं.
कैसे करते हैं कमाई : इस पासिंग धंधे से जुड़े लोग बाराहाट व पंजवारा थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले वाहन के मालिकों व चालकों को थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई से बचाने का भरोसा दिलाते हुए उनके वाहनों को थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर निकालने का दावा करते हुए प्रत्येक भारी वाहनों से दो हजार रुपये उगाही करते हैं.
भारी वाहनों के आगे चलती है स्काॅर्ट गाड़ी : वाहन मालिकों से सौदा तय होते ही वाहनों को बिहार सीमा प्रारंभ होने से पूर्व ही एक साथ रोककर रखा जाता है. ऐसी जगहों में पंजवारा की सीमा से सटे खटनई व बौंसी थाना के भलजोर मुख्य रूप से शामिल है. एजेंट में शामिल युवाओं की टोली महराणा, लीलावरण, मोतीहाट, बाराहाट, ढाकामोड़, पुनसिया, पंजवारा, राजघाट, भेड़ामोड़ सहित कई जगहों पर लग्जरी गाड़ियों के साथ तैनात रहते हैं. जैसे ही मार्ग में तैनात एजेंट सीमा पर के एजेंट को थाना की गश्ती गाड़ी के मुख्य मार्ग पर नहीं होने की सूचना देते हैं. वहां से एक लग्जरी गाड़ी आगे आगे भारी वाहनों के साथ चलती है.
जिसके बाद एक साथ पांच से 10 की संख्या में भारी वाहनों को थाना क्षेत्र से पास कराया जाता है. स्काॅर्ट करती गाड़ियों में मुख्य रूप से काली रंग की स्काॅर्पियो के साथ कुछ मोटरसाइकिल दस्ता भी शामिल रहते हैं. दिन की रोशनी में ऐसे लोग जहां रुक-रुक कर अपने काम को अंजाम देते हैं. वहीं रात होते ही इनकी चांदी कटती है.
इस धंधे से जुड़े कुछ लोग हाल के दिनों में तेजी से पैसा कमाने को लेकर अग्रसर हैं. कुछ ने नये वाहनों की कतार लगा दी है तो कुछ लोग इस दिशा में सोच रहे हैं. ऐसे में कुछ अन्य गुट भी आगे आकर इस धंधे से जुड़ने की फिराक में लग गये हैं. जिससे जमे जमाये धंधे में सेंध लगने की डर के कारण कई टोली के बंटे गुटों में कभी भी वर्चस्व को लेकर जंग हो सकती है. जिससे कोई इनकार नहीं किया जा सकता है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
स्थानीय पुलिस हर वक्त ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिये तत्पर रहती है. अगर फिर भी कोई लोग ऐसे कामों में संलिप्त हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
पंकज कुमार, थानाध्यक्ष, बाराहाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




