अब तक नहीं मिली पेेंशन लगा रहे कार्यालय का चक्कर

Published at :20 Apr 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक नहीं मिली पेेंशन   लगा रहे कार्यालय का चक्कर

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लाभुकों के एक साल से नहीं मिली पेंशन. कटोरिया : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लाभुकों के एकाउंट में अब तक वृद्धा पेंशन की राशि नहीं पहुंची है. यह समस्या कटोरिया प्रखंड में काफी गंभीर हो चुकी है. पीड़ित लाभुकों की समस्या का निदान नहीं होने की स्थिति […]

विज्ञापन

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लाभुकों के एक साल से नहीं मिली पेंशन.

कटोरिया : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लाभुकों के एकाउंट में अब तक वृद्धा पेंशन की राशि नहीं पहुंची है. यह समस्या कटोरिया प्रखंड में काफी गंभीर हो चुकी है.
पीड़ित लाभुकों की समस्या का निदान नहीं होने की स्थिति में वे कभी मुखिया, तो कभी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं. पिछले एक सालों से पेंशन की आस लगाये लाभुकों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी दस्तावेज विकास मित्रों के माध्यम से जमा कर दिये हैं. बावजूद इसके अब तक एकाउंट में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है.
कटोरिया पंचायत के दयालपुर निवासी नेत्रहीन लाभुक पोचर पुझार, बेलौनी गांव की मूंगिया देवी, दामोदरा पंचायत के तेलभंगा गांव की तेतरी देवी, शनिचरिया देवी, देवासी के जयप्रकाश राम, पानवती देवी, बसमत्ता पंचायत के कल्होड़िया गांव के हीरा यादव आदि ने बताया कि पेंशन की राशि एकाउंट में नहीं पहुंचने की समस्या से वे परेशान हो चुके हैं. अधिकारी या कर्मी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन