राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने बंद करायीं दो दुकानें

कटोरिया : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद पटना के सदस्य सचिव के निर्देश पर कटोरिया बाजार की दो संस्थानों को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बंद करा दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ श्री गुप्ता ने बताया कि कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित महेंद्र भगत की आटा चक्की व मसाला दुकान एवं […]
कटोरिया : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद पटना के सदस्य सचिव के निर्देश पर कटोरिया बाजार की दो संस्थानों को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बंद करा दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ श्री गुप्ता ने बताया कि कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित महेंद्र भगत की आटा चक्की व मसाला दुकान एवं ललन शर्मा की ग्रील गेट खिड़की इकाई को डीएम के आदेश पर बंद कराया गया है. उक्त संस्थान संचालकों के विरुद्ध बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद पटना में शिकायत की गयी थी.
जिसमें संचालनकर्ता पर प्रदूषण विभाग से बिना सहमति प्रदान किये ही संस्थान को संचालित कर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया गया था. शिकायत के बाद विभाग द्वारा करायी गयी जांच में आरोप सही पाये गये. विभाग द्वारा डीएम को संस्थान को बंद कराने के निर्देश के आलोक में उक्त कार्रवाई की गयी. प्रदूषण विभाग द्वारा की गयी इस कार्रवाई से बाजार में संचालित अन्य गेट-ग्रील दुकान, आटा-चक्की व मील चलाने वालों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




