बांका : दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

कटोरिया : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हरदिया-पड़रिया जंगल में बुधवार की रात एसटीएफ पटना व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान दो हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया. नक्सलियों के पास से एक रायफल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से […]
कटोरिया : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हरदिया-पड़रिया जंगल में बुधवार की रात एसटीएफ पटना व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान दो हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया. नक्सलियों के पास से एक रायफल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से आनंदपुर ओपी पुलिस अभी परहेज कर रही है. आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पुलिस द्वारा सत्यापन,
गहन जांच-पड़ताल व पूछताछ जारी है. इधर चर्चा है कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गये मोस्ट वांटेड इनामी नक्सली सह एरिया कमांडर मंटु खैरा का नजदीकी साथी है. ज्ञात हो कि 21 फरवरी को हरदिया-पड़रिया जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एरिया कमांडर मंटु खैरा मारा गया था. जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




