केवल दस घरों में होती है जलापूर्ति

Published at :14 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
केवल दस घरों में होती है जलापूर्ति

परेशानी . पूरे वार्ड में तीन सरकारी चापानल, एक हाे गया है चोरी करहरिया मुहल्ले के वार्ड संख्या नौ शास्त्री चौक कहने को तो रिहाइसी वार्ड है. नगर परिषद का हिस्सा है, लेकिन वार्ड की स्थिति कुछ और ही बयां करती है. वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. इसमें भी पानी की निकासी […]

विज्ञापन

परेशानी . पूरे वार्ड में तीन सरकारी चापानल, एक हाे गया है चोरी

करहरिया मुहल्ले के वार्ड संख्या नौ शास्त्री चौक कहने को तो रिहाइसी वार्ड है. नगर परिषद का हिस्सा है, लेकिन वार्ड की स्थिति कुछ और ही बयां करती है. वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. इसमें भी पानी की निकासी एक बड़ी समस्या है.शास्त्री चौक पर मुख्य नाला जाम है और उसका ढक्कन भी टूटा पड़ा हुआ है.
बांका : शहर स्थित करहरिया मुहल्ले के वार्ड संख्या 9 शास्त्री चौक कहने मात्र के लिए रिहाइसी वार्ड है. वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. मुख्य समस्या में पेयजल, वार्ड की गलियों का अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट की समस्या, नाला जाम, कुड़ादानी की समस्या, सड़कों की नियमित साफ-सफाई नहीं होना आदि शामिल है. खास यह भी कि वार्ड में बने नाली पानी निकासी नहीं हो पा रहा है. इसके मूल वजह में नाली का समतली करण नहीं होना बताया जा रहा है.
वार्ड के शास्त्री चौक पर मुख्य नाला जाम है और उसका ढक्कन भी टूटा पड़ा हुआ है. सप्लाइ वाटर मात्र 10 घरों की शोभा बनी हुई है. स्ट्रीट लाइट भी सभी जगह नहीं लगी हुई है. आंगनबाड़ी खास्ता हालत में है. दो प्राथमिक विद्यालय को एक जगह कर दिया गया है. जो विद्यालय मात्र दो कमरा का है. विद्यालय में भी शौचालय और पानी की काई सुविधा नहीं है. पूरे वार्ड में 3 सरकारी चापाकल है जिसमें एक चोरी हो गया है. बांकी बचे दो चापाकल से आयरन युक्त पानी निकल रहा है
कहते हैं नगर पंचायत अधिकारी
करहरिया वार्ड नंबर 9 में नाली व पानी की समस्या को शीघ्र ही दूर कर लिया जायेगा. इसको लेकर विचार विर्मश किया जा रहा है.
वीके तरूण, नगर कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन