बांका में पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

Published at :14 Apr 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बांका में पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

अमरपुर : अमरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में एक निजी भूखंड पर शिवलिंग को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया. घटना की जांच को पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया. पथराव में थानाध्यक्ष, सीओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी व कई ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गये. […]

विज्ञापन

अमरपुर : अमरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में एक निजी भूखंड पर शिवलिंग को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया. घटना की जांच को पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया. पथराव में थानाध्यक्ष, सीओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी व कई ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सीओ को तीन घंटे तक बंधक बनाये रखा और मारपीट भी की. सीओ के साथ पहुंचे सीआइ व कर्मचारी को भी ग्रामीणों ने नहीं बख्शा.

ग्रामीणों को उग्र होते देख घायल थानाध्यक्ष ने पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग भी की. इस घटना में कई ग्रामीण घायल हुए हैं. गोलीबारी में एक 12 वर्षीय आलोक घायल हो गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएम, एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

क्या है मामला : धरमपुर गांव के पास हाट के बगल में एक शिवलिंग निकलने का
बांका में पुलिस…
मामला सामने आया था. जमीन मालिक सीढ़ीस्टेट के शेखर त्रिवेदी ने शिवलिंग निकलने की घटना को साजिश बताते हुए स्थानीय प्रशासन को आवेदन दिया. इसके बाद शाम चार बजे सीओ, थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसी दौरान विवाद बढ़ा और ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की और लाठियां चटकायी. गोली से वीरेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र आलोक यादव घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. इस घटना में जहां आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं वहीं कई ग्रामीण भी जख्मी हुए हैं.
घटना में गंभीर रूप से जख्मी थानाध्यक्ष अजित कुमार, सीओ राजेश कुमार सिन्हा व एक पुलिस कर्मी सुनील कुमार को बांका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सलेमपुर गांव के एक जख्मी भूषण कुमार का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में जारी है. इस घटना में मामूली रूप से जख्मी अन्य पुलिसकर्मी का भी इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही बांका डीएम डाॅ निलेश देवरे, एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार व एसडीओ पूनम कुमारी सहित कई वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. डीएम व एसपी ने स्थानीय रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंच कर जख्मी का हालचाल लिया. इसके पूर्व एसपी ने सदर अस्पताल बांका में गंभीर रूप से जख्मी थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मी का भी हालचाल लिया. गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी ने भी सभी को भागलपुर रेफर करने का निर्देश दिया.
वीडियोग्राफी के आधार पर होगी प्राथमिकी दर्ज : एसपी
घटना के बाद देर शाम तक थाने में इस में मामले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी. हालांकि इस संबंध में एसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना की वीडियोग्राफी करायी गयी है. वीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी. कानून को अपने हाथ में लेनेवाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम
जिलाधिकारी डाॅ निलेश देवरे ने घटना की घोर निंदा की है. उन्होंने बताया है कि सीओ के साथ मारपीट कर बंधक बनाये जाने का मामला सामने में आया है. जिला प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा.
निजी भूखंड पर शिवलिंग निकलने के विवाद को सुलझाने पहुंचा था प्रशासन, ग्रामीणों ने किया विरोध
पथराव में सीओ, थानाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
पुलिस फायरिंग में एक बालक को लगी गोली
घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं
वरीय अधिकारी
लाठीचार्ज में कई ग्रामीण भी हुए हैं जख्मी
तीन घंटे तक सीओ, सीआइ को बंधक बनाये रखा, मारपीट भी की
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन