पीट कर महिला सहित दो की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार के आजमनगर व कदवा की घटना आजमनगर/कदवा : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को पीट-पीट कर एक युवक व एक महिला की हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. आजमनगर थाना क्षेत्र के गायघट्टा पंचायत में एक युवक की पीट कर हत्या कर […]
विज्ञापन
कटिहार के आजमनगर व कदवा की घटना
आजमनगर/कदवा : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को पीट-पीट कर एक युवक व एक महिला की हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
आजमनगर थाना क्षेत्र के गायघट्टा पंचायत में एक युवक की पीट कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गायघट्टा पंचायत निवासी मो सबजुल के बड़े पुत्र मो सलमान के रूप में हुई है. घटना के बारे में ग्रामीणों ने कहा कि मो सबजुल पत्नी के साथ बुधवार की सुबह 10 बजे गायघट्टा स्थित घर से बंगाल स्थित कुसीदा हाट जा रहा था. इस दौरान बलियापारा के पास कुछ लोगों ने रोक कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी.
इस बीच वहीं विद्यालय के बगल स्थित खेत में काम कर रहे पुत्र मो सलमान पिता को बचाने दौड़े. उन लोगों ने पिता के सिर पर घातक प्रहार कर जख्मी कर दिया व पुत्र सलमान की पिटाई करनी शुरू कर दी. पिटाई के दौरान गुप्तांग व गले में गंभीर रूप से प्रहार से स्थिति नाजुक हो गयी. ग्रामीणों ने घायलों को
पीट कर महिला…
उपचार के लिए बंगाल स्थित कुसीदा अस्पताल में भरती कराया. जहां उपचार के दौरान ही युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आजमनगर थाना प्रभारी शंकर शरण दास व एसआइ बच्चन प्रसाद सिंह अपने सशस्त्र बलों संग कुसीदा अस्पताल पहुंच मामले की पड़ताल की. अस्पताल में मौत के बाद शव को आजमनगर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. मृतक के भाई मो अरमान ने पुलिस को दिये फर्द बयान में घटना को लेकर आजमनगर थाना क्षेत्र के गायघट्टा पंचायत निवासी मो सरकु हबीबुल पिता मो सरकु, महिला सरकु की रिश्तेदार मो नसीमा पति सरकु सभी ने मिल कर ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया.
इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के पिता सबजुल ने बताया कि छोटे बेटे अरमान को नामजद किये गये आरोपितों ने चार माह पूर्व अपने रिश्तेदार की बेटी से जबरन कोर्ट मैरिज करा दिया था. इस बात को भी लेकर दोनों के बीच तनाव था.
थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि घटना को लेकर एक नामजद आरोपित मो कमालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. आरोपित किसी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे.
घरेलू विवाद में गयी महिला की जान
कदवा थाना क्षेत्र के अशियानी ग्राम निवासी मो वारिस की 40 वर्षीय पत्नी इशरत जहां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. परिजनाें ने ही बुधवार को इस घटना को अंजाम दिया. इस बाबत कदवा पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 88/2017 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है. इस मामले के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.
कदवा थाना में मृतका के भाई नौशाद आलम ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. अशियानी ग्रामवासी मोहम्मद वारिस मुंबई में मजदूरी का कम करता है. इनकी पत्नी इशरत जहां का किसी बात को लेकर बराबर अपनी गोतनी नाहिदा खातून व असगरी खातून से झगड़ा हुआ करता था. इसी दौरान मंगलवार की रात इशरत के भैंसुर मो गुलाम, इनकी पत्नी नाहिदा खातून व मो हरमुज तथा इनकी पत्नी असगरी खातून ने मारपीट की. इस कारण इशरत बेहोश हो गयी.
मामले को दबाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन बुधवार को इशरत की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि महिला को इलाज तक के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया. इसके कारण महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर कदवा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह व एएसआइ धीरज कुमार सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. इस मामले में नामजद अभियुक्त मृतका इशरत जहां के भैंसुर मो गुलाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस बाबत मृतका के भाई नौशाद आलम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि इस घटना का अनुसंधान जारी है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी. इस घटना को लेकर गांवों में विभिन्न तरह की चर्चा ग्रामीणों द्वारा की जा रही है. घटना को लेकर ग्रामीणों में दुःख व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




