पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :12 Apr 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी बौंसी : बंधुआकुराबा थानाक्षेत्र के झुमरिया गांव में एक नाबालिग छात्रा(14) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की देर रात छात्रा सीमा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी. छात्रा की तबीयत बिगड़ता देख […]

विज्ञापन

छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी

बौंसी : बंधुआकुराबा थानाक्षेत्र के झुमरिया गांव में एक नाबालिग छात्रा(14) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की देर रात छात्रा सीमा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी. छात्रा की तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये. लेकिन जहर का असर तब तक पूरे शरीर में फैल चुका था. सुबह होते ही उसकी मौत हो गयी. सुत्रों की मानें तो उक्त छात्रा का गांव के किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी छात्रा के
छात्रा ने जहर…
माता पिता को होने पर उन्हें कड़ी फटकार लगायी. इसी गुस्से में आकर उसने कीटनाशक दवाई खाकर जान दे दी. थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि लड़की के शव को अंत:परीक्षण के लिए बांका भेज दिया गया है. इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन