हत्याकांड के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Published at :10 Apr 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बौंसी : गोलहट्टी गांव हत्याकांड में बौंसी पुलिस ने रविवार को दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी गोलहट्टी गांव से ही की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गोलहट्टी गांव के मुन्ना झा एवं मदन झा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार […]

विज्ञापन

बौंसी : गोलहट्टी गांव हत्याकांड में बौंसी पुलिस ने रविवार को दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी गोलहट्टी गांव से ही की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गोलहट्टी गांव के मुन्ना झा एवं मदन झा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक मदन झा गोलहट्टी गांव का जनवितरण प्रणाली का डीलर है.

उसी के घर से पुलिस ने जले हुए कपड़े आदि बरामद की थी. उल्लेख है कि विगत 5 अप्रैल को मनोज चौधरी के पुत्र बिट्टु कुमार की हत्या कर देने का आरोप दोनों पर है. बताया गया था कि मृतक को घर बुलाकर फिर किरासन तेल छिड़कर जलाकर मार डाला गया था. घटना के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे. इस कांड में कुल नौ लोगों को पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपी बनाया गया है. सात अब भी पकड़ से बाहर है. छह दिन पूर्व ही गोलहट्टी गांव के युवक की हत्या हुई थी. इस घटना की चारों ओर निंदा हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन