खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा होती है विकसित : पुतुल

Published at :10 Apr 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा होती है विकसित : पुतुल

बाघमारी में महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कटोरिया : खेल युवाओं के लिए अत्यावश्यक है. खेल ही एक ऐसी चीज है, जिसमें खेल के बाद दोनों टीम आपस में हाथ मिला कर गले मिलते हैं. एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा विकसित होती है. वर्तमान दौर में मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को […]

विज्ञापन

बाघमारी में महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

कटोरिया : खेल युवाओं के लिए अत्यावश्यक है. खेल ही एक ऐसी चीज है, जिसमें खेल के बाद दोनों टीम आपस में हाथ मिला कर गले मिलते हैं. एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा विकसित होती है. वर्तमान दौर में मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को रुपया, पैसा, नाम, शोहरत, इज्जत सब कुछ खेल से मिल रहा है. पड़ोसी राज्य झारखंड के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी अंतर्राष्ट्रीय जगत में सितारा बन कर चमक रहा है. हम सबों को गर्व है.
उक्त बातें पूर्व सांसद सह भाजपा नेत्री पुतुल कुमारी ने रविवार को कटोरिया के बाघमारी गांव में आयोजित महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बाघमारी गांव में धान व गेहूं के खेत में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने पर खिलाडि़यों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थिति में आगे बढ़ने वाला ही संघर्षशील होता है. बिहार में वर्तमान में विकास की गति अवरूद्ध है.
खेल का कोई संसाधन नहीं है. लेकिन आने वाला कल व समय हमारा ही है. सुदूरवर्ती क्षेत्र के खिलाडि़यों का हर संभव सहयोग किया जायेगा. इससे पहले पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इसके बाद मैदान पर मौजूद डुमरिया व बीचकौड़ी टीम के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. फिर मैदान पर बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजेंद्र गुप्ता, राजकुमार वर्णवाल, सीताराम साह, नवीन पांडेय, पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भाजयुमो महामंत्री संतोष कुमार सुमन, सिंधु प्रताप सिंह, मुन्ना भगत, ब्रजेश सिंह, हरिनंदन पांडेय, चंदन सिंह, मनि सिंह, कुणाल सिंह, बासुदेव सिंह, बिपीन सिंह, बाबूलाल सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन