तीन घर जले, दो लाख की संपत्ति राख

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत नैयाडीह गांव में शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे हुई भीषण अग्निकांड में तीन भाईयों के घर जल कर खाक हो गये. जिसमें लगभग दो लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. गोहाल में बंधा एक बैल भी झुलस कर मर […]
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत नैयाडीह गांव में शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे हुई भीषण अग्निकांड में तीन भाईयों के घर जल कर खाक हो गये. जिसमें लगभग दो लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. गोहाल में बंधा एक बैल भी झुलस कर मर गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. पीड़ित गृहस्वामियों में नैयाडीह गांव के यादव टोला के मुसो यादव, कैलाश यादव व जुगल यादव शामिल हैं. जले सामानों में पंपिंग सेट मशीन,
तीन पूंज पुआल, चावल, धान, मकई, गेहूं, कपड़ा, बर्तन आदि सामान शामिल हैं. अग्निकांड के बाद ग्रामीण वार्ड सदस्य उमा मंडल, रोहित यादव, दीपक यादव, बेनी यादव, मंजय यादव, भैरो यादव, सुरेश यादव, पिंटु कुमार, मंटु यादव, मनिकलाल टुडु, मुनिलाल किस्कू, नरेश किस्कू आदि के सहयोग से पंपिंग सेट चालू कर काफी मशक्कत से आग को बुझाया गया. पीड़ित गृहस्वामी जुगल यादव का रो-रोकर बुरा हाल है. चूंकि वह अगले साल अपनी बेटी बबीता कुमारी शादी करने के लिए तैयारी में जुटा था. लेकिन अग्निकांड ने उसके सारे सपने को ही जला दिया. पंचायत के मुखिया योगेंद्र कुमार व उपमुखिया मुकेश यादव ने अंचलाधिकारी से पीड़ित गृहस्वामियों को उचित मुआवजा व राहत सामग्री देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




