राष्ट्रपति की तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे कई अधिकारी

Published at :31 Mar 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति की तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे कई अधिकारी

बांका : राष्ट्रपति के सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद बिप्रसे के दस अधिकारियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. बांका के स्थानांतरित एसडीओ अविनाश कुमार के अलावे मुंगेर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता नलीन कुमार वरीय उपसमाहर्ता ओमप्रकाश मंडल, तारापुर मुंगेर के भूमिसुधार उपसमाहर्ता […]

विज्ञापन

बांका : राष्ट्रपति के सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद बिप्रसे के दस अधिकारियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. बांका के स्थानांतरित एसडीओ अविनाश कुमार के अलावे मुंगेर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता नलीन कुमार वरीय उपसमाहर्ता ओमप्रकाश मंडल, तारापुर मुंगेर के भूमिसुधार उपसमाहर्ता पुष्पेष कुमार,

जमुई के भू-अर्जन पदाधिकारी आलोक कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विरेंद्र नारायण पांडेय, कटिहार के वरीय उपसमाहर्ता विपीन कुमार यादव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी परमानंद कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कटिहार के राकेश रमन को लगाया गया है. जबकि आश्रम सहित आसपास में जहां भी राष्ट्रपति जाएंगे वहां पर उनकी सुरक्षा घेरा तीन चक्र में होगी. पहले में एसपीजी, दुसरे में आईपीएस अधिकारी जबकि तीसरे चक्र में पुलिस के वरीय अधिकारी व सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावे भारी संख्या में जगह-जगह पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जायेगी.

महामहिम के आगमन को लेकर आश्रम के प्रवेश द्वार स्थित भवन को कंट्रोल रुम बनाया जा रहा है. जहां पर कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसपी समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद रहेंगे. साथ ही हेलीपैड स्थल से गुरुधाम आश्रम को जाने वाली सभी सड़क के दोनों ओर पड़ने वाले भवनों के उपर भी सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जायेगा. हेलीपैड समेत अन्य जगहों की सुरक्षा के लिए पुरुष एवं महिला कांस्टेबलों की टीम आज यहां पहुंच जायेगी. वहीं एसपीजी के जवान भी आज पहुंचेगे. बौंसी हंसडीहा स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग को 48 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया जायेगा. किसी भी तरह की वाहनों की आवाजाही इस मार्ग से नहीं होगी. स्कूली बसों आदि के रुट को भी बदल दिया जायेगा. आश्रम में तीन अप्रैल को सभी गुरुभाईयों को सुबह के 9 से 11 बजे तक ही जांच कर प्रवेश दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन