बांका : मंटु खैरा का भाई जसवंत खैरा गिरफ्तार

Published at :30 Mar 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : मंटु खैरा का भाई जसवंत खैरा गिरफ्तार

बांका/बेलहर : बांका पुलिस व एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र से नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा का सहयोगी व उसके सहोदर भाई जसवंत खैरा को गिरफ्तार कर लिया है. इसको लेकर बुधवार को बांका एसपी राजीव रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि लंबे समय से नक्सली […]

विज्ञापन

बांका/बेलहर : बांका पुलिस व एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र से नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा का सहयोगी व उसके सहोदर भाई जसवंत खैरा को गिरफ्तार कर लिया है. इसको लेकर बुधवार को बांका एसपी राजीव रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि लंबे समय से नक्सली जसवंत खैरा की गिरफ्तारी के लिए सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसकी गिरफ्तारी कर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है.

मालूम हो कि जसवंत खैरा थाना क्षेत्र के निमिया पंचायत के पूर्व मुखिया पति कृष्णा सिंह की हत्या के अलावा जिले के सुईया, फुल्लीडुमर व कटोरिया थाना क्षेत्र सहित जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जमुई जिले के कई थाना क्षेत्रों में नक्सली घटना को अंजाम देने के मामले में मोस्टवांटेड था. 21 फरवरी को कटोरिया के हरदिया पड़रिया जंगल में बांका पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली मंटू खैरा को मार गिराया था. इसके बाद से नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उसकी भरपाई के लिए भाई जसवंत खैरा को कमान सौंपने की एक योजना बनायी थी और क्षेत्र में जसवंत खैरा को बेलहर, कटोरिया, झाझा, जुमई आदि सीमा क्षेत्र का एरिया कमांडर बनाये जाने
बांका : मंटु खैरा…
की चर्चा चल रही थी. लेकिन बांका पुलिस ने नक्सलियों की सारी योजना को फेल कर दिया है. बांका पुलिस ने जसवंत खैरा की गिरफ्तारी कर नक्सली संगठन को एक बड़ा झटका दिया है. उधर सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मंटु खैरा के भाई से पुलिस की किसी गुप्त ठिकाने पर पूछताछ जारी है.
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र से पकड़ाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन