छह से 14 अप्रैल तक होंगे कई कार्यक्रम

Published at :27 Mar 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
छह से 14 अप्रैल तक होंगे कई कार्यक्रम

नगर भाजपा की बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा सीएम का पुतला फूंका फारबिसगंज : रविवार को रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में भाजपा नगर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. नगर अध्यक्ष धीरज पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर एक […]

विज्ञापन

नगर भाजपा की बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा

सीएम का पुतला फूंका
फारबिसगंज : रविवार को रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में भाजपा नगर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. नगर अध्यक्ष धीरज पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक विशेष पखवाड़ा के आयोजन की जानकारी दी. मौके को संबोधित करते हुए भाजपा नेता भानु प्रकाश राय ने कहा कि छह से 14 अप्रैल तक इस पखवाड़ा का आयोजन होना है. इसमें पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष अपने घर पर भाजपा का झंडा लगायेंगे. इसके साथ ही 14 अप्रैल को बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती को पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनायेंगे.
मौके पर पूर्व विधायक मयानंद ठाकुर ने कहा कि 15 अप्रैल के बाद तीस मई तक केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान का संचालन किया जायेगा. बैठक में भाजपा नेता प्रो गणेश ठाकुर, सत्यनारायण पासवान, प्रदीप कनौजिया, राहिल खान, सतीश श्रीवास्तव, नीलिमा साह, प्रदीप कर्ण, सुनील मिश्रा, आनंद भगत, रंजीत सिंह, प्रसेनजीत चौधरी, संजय साह, अमर कामत, उमेश गुप्ता, अवधेश साह, गोपाल सिंह, राजेंद्र साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
जोगबनी प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें जोगबनी मंडल सभी बूथ अध्यक्ष बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में जोगबनी प्रभारी विमल सिंह ने भाजपा का स्थापना दिवस व्यापक स्तर मनाये जाने की बात कही. बैठक में जोगबनी नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, चंद्रकला देवी, इंदु देवी, मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन पोद्दार, पवन यादव, धर्मनाथ गिरी, अरविन्द साह, प्रकाश राय आदि मौजूद थे.
भरगामा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के रघुनाथपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार के की. इसमें पूर्व
विद्यायक जर्नादन प्रसाद यादव, फारबिसगंज नप के पूर्व मुख्य पार्षद सह पर्यवेक्षक वीणा यादव, अशोक सिंह, भागवत दास,अनंत झा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. बैठक में नरपतगंज के पूर्व विधायक जर्नादन यादव, भाजपा नेता वीणा देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मौके पर सुधीर यादव, नित्यानंद मेहता, यदुनंदन मेहता, सुधीर भगत, राजेश सिंह, बबलू उपाध्याय, ललित झा, संजय मेहता, डिंपल मेहता, प्रमोद मेहता, अशोक मेहता, ओमप्रकाश कुंवर, नारायण मेहता, कारी सिंह, रघुनंदन साह, शशि राय आदि मौजूद थे.
कुर्साकांटा प्रतिनिधि के अनुसार, आगामी छह अप्रैल को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सफलतापूर्वक मनाने के लिए प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर राजभर ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने भाग लिया. मौके पर कुर्साकांटा मंडल प्रभारी उद्यानंद मंडल, जिला उपाध्यक्ष सफीक अंसारी, धमेंद्र सिंह, संजीव सिंह, संजीत सिंह, दुर्गानंद मिश्र, अरविंद मंडल, विनोद साह, संजीत सिंह, विजय केसरी, भोला मंडल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन