याद किये गये भगत सिंह

Published at :24 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
याद किये गये भगत सिंह

कटोरिया/चांदन : शहीद दिवस के मौके पर कटोरिया व चांदन क्षेत्र में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कटोरिया के प्रखंड कॉलोनी स्थित प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस क्रम में शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये. इस मौके पर प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन […]

विज्ञापन

कटोरिया/चांदन : शहीद दिवस के मौके पर कटोरिया व चांदन क्षेत्र में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कटोरिया के प्रखंड कॉलोनी स्थित प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस क्रम में शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये. इस मौके पर प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जेपी चौधरी, पत्रकार विजय आनंद, दीपक चौधरी आदि मौजूद थे. चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के मानिकपुर गांव में ग्रामीण विकास क्लब द्वारा बलिदान दिवस के मौके पर शहीद क्रांतिकारियों को याद किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक रूपेश पांडेय ने किया. इस मौके पर संगठन मंत्री विजय तिवारी, संजय पांडेय, कामेश्वर झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन