बदबू के बीच रह रहे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

बढ़ी परेशानी. नगर पंचायत का नाला किसी काम का नहीं शहर के वार्ड नंबर नौ बिजली ऑफिस मुहल्ला में इन दिनों नाले की गंदगी से लोग परेशान हो रहे हैं. यहां बने नाले से पानी नहीं निकलता है. मोहल्ले के लोगों को नाले के पानी से होकर गुजरना पड़ता है. बांका : सरकार द्वारा स्वच्छता […]
विज्ञापन
बढ़ी परेशानी. नगर पंचायत का नाला किसी काम का नहीं
शहर के वार्ड नंबर नौ बिजली ऑफिस मुहल्ला में इन दिनों नाले की गंदगी से लोग परेशान हो रहे हैं. यहां बने नाले से पानी नहीं निकलता है. मोहल्ले के लोगों को नाले के पानी से होकर गुजरना पड़ता है.
बांका : सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न तरह की योजना को संचालित की जा रही है, ताकि आम लोग स्वच्छ बातावरण में रहकर निरोग रह सके. बावजूद शहर के कई मुहल्ले के लोग आज भी गंदगी में जीने को विवश है. इस तरह का मामला ग्रामीण क्षेत्र का नहीं बल्की नगर पंचायत क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. शहर के वार्ड नंबर नौ बिजली ऑफिस मुहल्ला में इन दिनों नाले की गंदगी से लोग रोज दो चार हो रहे है. पूरे मुहल्ला से निकले वाली गंदी पानी यहां के नाले में सूख कर रह जा रहा है और इसके सढ़ाद बदबू के बीच मुहल्लेवासी अपना जीवन यापन करने को विवश है.
एसे में मुहल्ले के कई घर इसके चपेट में है. साथ ही मुहल्ले के हर छोटे-बच्चे से लेकर वुजूर्ग तक को भी नाले के इस गंदे पानी से गुजरना पड़ता है. हद तो यह भी है कि कभी-कभी तो यहां के लोगों को नाले के पानी को स्वयं ही बाल्टी से निकाल कर बाहर फेंकना होता है.
नाले से बाहर नहीं निकलता है पानी
शहर के बिजली ऑफिस मुहल्ला वार्ड नंबर 9 में नगर पंचायत के द्वारा लाखों रूपया खर्च कर नाला तो जरूर बनाया गया. लेकिन इस नाले का पानी का निकासी नहीं दिया गया. यह नाला घुम-फिर कर मुहल्ले में ही रह गयी है. जिससे इस नाले का पानी बाहर नहीं निकल कर मुहल्ले में ही रह जा रही है. जिससे मुहल्लेवासी को आये दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में नगर अधिकारी बीके तरूण ने बताया है कि मुहल्ले में स्वच्छता अभियान के तरह साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है. जहां तक पानी निकासी का सबाल है उसे भी शीघ्र ही दूर कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




